{"_id":"58f905d74f1c1b1c4d47044e","slug":"bad-condition-of-sugarcane-juice","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का रस पीते ही बिगड़ी हालत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का रस पीते ही बिगड़ी हालत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
गन्ने का रस पीने से बेहोश हुए एक ही परिवार के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट के मिर्जापुर पोल में गन्ने का रस पीने से एक परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें लगातार उल्टी हो रही थी। सुबह के समय उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
पीड़ित परिवार के एक सदस्य द्वारा गांव के ही एक युवक पर उसके परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ मिलाकर गन्ने का रस पिलाने का आरोप लगाते हुए थाना मिर्जापुर में तहरीर दी गई है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे विधवा शहनाज (42), उसकी बेटियां रेशमा (15) व शीबा (9), लड़का अलीशान (8) घर में चारपाई पर बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें रात में उल्टियां हुई, जबकि उसका तीन साल का बेटा जुनैद सही हालत में मिला।
विज्ञापन
उनके परिवार के असलम ने शहनाज के बड़े बेटे शहबान को दूरभाष पर उसके परिवार के बारे में बताया। शहबान घान्ना गांव में मजदूरी के लिए गया हुआ था। इसके बाद 108 एवं 100 नंबर डायल पर सूचना दी गई।
एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। शहबान ने थाना मिर्जापुर में तहरीर दी कि बुधवार की रात करीब नौ बजे उनके घर के पास ही रहने वाला एक युवक गन्ने के रस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके घर ले गया और उसके परिवार के सदस्यों को डरा धमका पिला दिया, जिससे उसके परिवार के लोगों की हालत बिगड़ गई।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, पुलिस घटना की जांच करने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।