{"_id":"63cc22b3573dd0762315ec13","slug":"back-exams-will-be-held-in-march-instead-of-january-24-saharanpur-news-c-14-1-88107-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 24 जनवरी की बजाय अब मार्च में होंगी बैक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 24 जनवरी की बजाय अब मार्च में होंगी बैक परीक्षाएं
Sat, 21 Jan 2023 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सत्र 2021-22 के बीए, बीएससी और बीकॉम पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की बैक/भूतपूर्व परीक्षा 24 जनवरी की बजाय मार्च माह में होगी। शनिवार की दोपहर हुई मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है, जबकि 2022-23 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जनवरी से ही होंगी।
कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विवि द्वारा बीए, बीएससी एवं बीकॉम पहले सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा आंतरिक परीक्षा के अंक उपलब्ध नहीं कराने के कारण सभी महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जा सके हैं। इसकी वजह से मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय द्वारा 24 जनवरी से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के साथ पहले सेमेस्टर की बैक/ भूतपूर्व परीक्षा कराया जाना संभव नहीं है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जनवरी से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी, लेकिन शैक्षणिक सत्र 2021-22 के बीए, बीएससी एवं बीकॉम पहले सेमेस्टर के छात्रों की बैक/भूतपूर्व परीक्षा मार्च माह के द्वितीय पक्ष में संपन्न कराई जाएंगी। इनके परीक्षा फार्म फरवरी माह के पहले सप्ताह से ऑनलाइन भरे जाएंगे।