फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Baba's cheers echoed on the beat of the drum

ढोल की थाप पर गूंजे बाबा के जयकारे

Fri, 17 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Baba's cheers echoed on the beat of the drum
सहारनपुर। गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर रात में ढोल की थाप के साथ नेजे और छड़ियों का पूजन हुआ। बाबा को भोग लगाने के साथ ही दूध की धार लगाई। शुक्रवार दोपहर म्हाड़ी पर भंडारे का आयोजन किया गया। दूसरे दिन भी निशान और प्रसाद चढ़ाने पर रोक रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात तक नेेजे के साथ सभी छड़ियां ढोल और बैंडबाजों के साथ गंगोह रोड स्थित म्हाड़ी पर पहुंच गई। छड़ियों के पहुंचने पर सर्व प्रथम पूजन कराया गया। रात में 12 बजे ढोल की थाप पर बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज को दूध की धार लगाई गई। इसके साथ ही भोग अर्पित किया गया। बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान विनोद प्रकाश, पंकज उपाध्याय, गुलशन सागर, अनिल प्रताप सैनी, बब्बी भगत, सोनू, ओम प्रकाश, ब्रजपाल, सचिन शर्मा, शैंकी सागर, सत्यम सागर, रवि उपाध्याय सहित सभी छड़ियों ने पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर म्हाड़ी पर भंडारे का आयोजन किया गया, लेकिन श्रद्धालुओं के निशान और प्रसाद चढ़ाने पर रोक रही। एसपी सिटी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। म्हाड़ी के मुख्य द्वारा पर थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर संजीव कुमार विश्नोई सहित पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुुख्य द्वार से ही लौटे श्रद्धालु
म्हाड़ी पर प्रसाद व निशान चढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को दिनभर श्रद्घालु निशान व प्रसाद चढ़ाने पहुंचते रहे, लेकिन पुलिस ने मुख्य द्वार से ही श्रद्धालुओं को लौटा दिया। छड़ियों के भक्तों को भी पास देखकर ही अंदर आने-जाने दिया गया।

आज लौटेंगी छड़ियां, होंगे बसेरे
शनिवार को पूजन के बाद नेजे के साथ ही सभी छड़ियां लौटेंगी। छड़ियां अपने-अपने स्थानों पर पहुंच जाएंगी, जहां पर पूजन होगा। इसके साथ ही लौटती छड़ियों के बसेरे आयोजित किए जाएंगे।

आस्था : गोगा म्हाड़ी पर पर जमीन पर लेटकर दर्शन के लिये जाती आशा

आस्था : गोगा म्हाड़ी पर पर जमीन पर लेटकर दर्शन के लिये जाती आशा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed