{"_id":"5e5e9f6a8ebc3eeb546f467e","slug":"baba-gurinder-gave-darshan-and-offerings-to-sangat-saharanpur-news-mrt4720058182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा गुरिंदर ने संगत को दिए दर्शन और प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा गुरिंदर ने संगत को दिए दर्शन और प्रसाद
विज्ञापन
पिलखनी स्थित मेजर सेंटर में राधा स्वामी सत्संग के लिये पहुंचते अनुयायी की चेकिंग करते सेवादार
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा/सहारनपुर। राधा-स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा सरदार गुरिंदर सिंह महाराज मंगलवार को पिलखनी स्थित मेंजर सेंटर पर पहुंचे। इसके साथ ही शाम को बाबा ने संगत को दर्शन दिए और सेवादारों को प्रसाद दिया। दो दिन होने वाले कार्यक्रम में कई प्रदेश से बड़ी संख्या में अनुयायी भी पहुंचे हैं।
राधा स्वामी व्यास के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर में अनुयायियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को राधा स्वामी प्रमुख गुरिंदर सिंह महाराज मेजर सेंटर में पहुंचे तो उनके अनुययी बाबा की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। बाबा सुबह 11 बजे चड़ीगढ़ से सड़क मार्ग से अपने काफिले के साथ पहुंचे और 1200 एकड़ में बने मेजर सेंटर के गेट नंबर दो से अपनी कोठी में प्रवेश कर गए।
शाम के समय बाबा ने संगत को दर्शन दिए और सेवादारों को प्रसाद दिया। बाबा गुरिंदर महाराज बुधवार और बृहस्पतिवार को सत्संग करेंगे और नामदान देंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश बड़ी संख्या में अनुुयायी पहुंचे हैं। दो दिन होने वाले कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
सुरक्षा चाक चौबंद, रूट डायवर्ट
सहारनपुर। राधा-स्वामी सत्संग व्यास के पिलखनी की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई। डेरा सिक्योरिटी, जिला प्रशासन और पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली। अनुुयायियों को अच्छी तरह चेक करने के बाद ही अंदर जाने दिया। इसके साथ ही यातायात पुलिस की ओर से सुबह आठ बजे से जिले के हाईवे पर रूट डायवर्ट किया ।
संगत ने ग्रहण किया लंगर में प्रसाद
सहारनपुर। मंगलवार को दोपहर और सुबह के समय बड़ी संख्या में अनुयायियों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। राधा-स्वामी सत्संग व्यास के प्रबंधन ने अनुयायियों के लिए भोजन की व्यवस्था की है। एक बार की पंगत में 50 हजार अनुयायियों के खाना खाने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा वीवीआईपी और वीआईपी के लिए अलग से लंगर स्थल बनाया है।
यातायात व्यवस्था कमान संभाल रहे सेवादार
सहारनपुर। बाबा के पहुंचने से पूर्व ही जिलेभर में सेवादारों ने यातायात व्यवस्था की कमान संभाल ली। डायवर्ट हुए रूट के अलावा महानगर में रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड के अलावा मुख्य चौराहों पर सेवादार तैनात हैं, जो यातायात व्यवस्था का संचालन करा रहे हैं।
स्टेशन और बस अड्डों लगाए वाहन
सहारनपुर। राधा-स्वामी सत्संग व्यास प्रबंधन की ओर से जिले भर में वाहन लगाए गए हैं, जो अनुयायियों को लेकर मेजर सेंटर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सहारनपुर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सरसावा रेलवे स्टेशन पर भी वाहनों की व्यवस्था की गई है, जो ट्रेनों और बसों के जरिये आने वाले अनुयायियों को लेकर सत्संग पर पहुंच रहे हैं।

पिलखनी स्थित मेजर सेंटर में राधा स्वामी सत्संग के लिये पहुंचते अनुयायी- फोटो : SAHARANPUR