फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   B.Ed entrance exam today at eight centers in the district

जिले में आठ केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज

Sat, 08 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam today at eight centers in the district
सहारनपुर। बीएड प्रवेश परीक्षा आठ केंद्रों पर आज (रविवार) होगी। सभी केंद्र शहर में बनाए गए हैं, जिन पर करीब चार हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में कोविड-19 की शर्तों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। नगर निगम को परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा के दिन पहली पाली से पहले और दूसरी पाली से पहले यानी दो बार केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। केंद्रों पर सैनिटाइजर रखने और हाथ धुलने के लिए साबुन आदि की व्यवस्था केंद्रों को करनी होगी। साथ ही कार्मिकों और अभ्यर्थियों के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के एंट्री नहीं होगी। इसके अलावा परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। केंद्रों से 200 मीटर के दायरे में कोई साइबर कैफे या फोटो कापी की दुकान नहीं खुलेगी। मोबाइल सेट समेत तमाम प्रतिबंधित चीजों को केंद्र के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

इन कॉलेजों को बनाया केंद्र
- जेवी जैन कॉलेज आवास विकास सहारनपुर।
- महाराज सिंह कॉलेज चकराता रोड सहारनपुर।
- एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड सहारनपुर।
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड सहारनपुर।
- जेवी जैन इंटर कॉलेज पुराना कलसिया रोड सहारनपुर।
- एसएएम इंटर कॉलेज घंटाघर सहारनपुर।
- गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज गांधी पार्क सहारनपुर।
- गुरु नानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड सहारनपुर।
बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने पूरा प्लान तैयार किया है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही नगर निगम और पुलिस विभाग की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed