{"_id":"6047acd08ebc3e590c0a12a6","slug":"ayushman-cards-will-now-be-made-free-at-public-service-centers-saharanpur-news-mrt529162670","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्रों पर अब मुफ्त में बनेंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्रों पर अब मुफ्त में बनेंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पत्रकारो से वार्ता करते आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड अब आयुष्मान कार्ड के नाम से जाने जाएंगे। खास बात यह है कि यह कार्ड जनसेवा केंद्रों पर अब पूरी तरह मुफ्त बनेंगे, जबकि पहले इसके लिए 30 रुपये चुकाने पड़ते थे। अधिक से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन सकें। इसके लिए 10 मार्च यानी आज से विशेष पखवाड़ा शुरू हो रहा है। ऐसे लोग, जिनके पास आयुष्मान भारत योजना की चिट्टी पहुंची हुई है वह नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना कार्ड 10 से 24 मार्च तक मुफ्त बनवा सकते हैं।
मंगलवार को सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने पत्रकारों को बताया कि सरकार ने योजना में शामिल शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान छेड़ा हुआ है। इसी क्रम में दस से 24 मार्च तक पखवाड़ा मनाया जा रहा है। आयुष्मान योजना से जुड़े सभी 24 सरकारी और 22 निजी अस्पताल ओर जनसुविधा केन्द्रों पर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था है।
एक लाख 62 हजार ही कार्ड बने
आयुष्मान भारत योजना के तहत जनपद में एक लाख 37 हजार 110 परिवार जुड़े हैं, जिनके सदस्यों की संख्या करीब छह लाख 85 हजार है। मगर अभी तक जनपद में मात्र एक लाख 62 हजार ही लोगों के कार्ड बन सके हैं।