{"_id":"64ce86289e0cb4eb430a4cc7","slug":"ayushman-card-will-also-be-made-for-the-missing-members-of-the-beneficiary-family-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-7215-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लाभार्थी परिवार के छूटे सदस्यों का भी बनेगा आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लाभार्थी परिवार के छूटे सदस्यों का भी बनेगा आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
-शासन ने 2,47,528 लाभार्थियों के कार्ड बनाने के दिए आदेश
-4,90,100 लाभार्थियों के बन चुके हैं आयुष्मान कार्ड, 3,77,267 के शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अब लाभार्थी परिवार के छूटे सदस्यों के भी आयुष्मान कार्ड बनेंगे। शासन ने जिले के 2,47,528 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के आदेश दिए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर शासन स्तर से विशेष जोर दिया जा रहा है। जिले में इस योजना के तहत 2,33,598 लाभार्थी परिवार हैं। इसमें से 4,90,100 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। 3,77,267 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड अभी बनने शेष हैं। कुल 8,67,367 लाभार्थियों के कार्ड बनने हैं।
योजना से 87 अस्पताल जुड़े हैं, जिनमें 24 सरकारी और 63 निजी अस्पताल शामिल हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में जिले की प्रदेश में दूसरी रैंक है। बीते दिनों शासन ने निर्णय लिया था कि अब उनके भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिनके परिवार के किसी भी सदस्य का कार्ड पूर्व में बन चुका है, लेकिन उनका नहीं बना है। अब ऐसे लाभार्थियों के भी कार्ड बनेंगे, जिनके परिवार के अन्य सदस्यों के कार्ड पूर्व में बन चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि शासन से 2,47,528 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के आदेश मिले हैं। ये आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी परिवार के सदस्य हैं, जिनके पूर्व में कार्ड नहीं बन पाए।