फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ayurvedic doctor accused of wrong operation

Saharanpur News: आुर्वेदिक चिकित्सक पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप

Sat, 31 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic doctor accused of wrong operation
सहारनपुर। शहर के एक युवक ने आयुर्वेद चिकित्सक पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को चिकित्सक की शिकायत की है।
विज्ञापन

मामला चिलकाना रोड पर अस्पताल चलाने वाले एक आयुर्वेद चिकित्सक के यहां का है। हकीकत नगर के मोहित शर्मा ने शिकायती पत्र में बताया उसने अक्तूबर में आयुर्वेद चिकित्सक के यहां उपचार कराया था। चिकित्सक ने देखने के बाद काफी दिनों तक दवाई चलाई और ठीक होने की बात कहीं। जब कई दिन दवाई से आराम नहीं हुआ तो चिकित्सक ने उसका ऑपरेशन किया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उसे बेहोश नहीं किया गया। ऑपरेशन के बाद उसके शरीर ने बिल्कुल काम करना बंद कर दिया। इसके बाद वह निजी अस्पताल गया। यहां से उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक का आरोप है कि आयुर्वेद डाक्टर ने उसका केस बिगाड़ा है। मोहित बॉडी बिल्डिंग की मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुका है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रामकृपाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में हैं। आयुर्वेद चिकित्सक की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed