फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ayodhya will go to Saharanpur temples

अयोध्या जाएगी सहारनपुर के मंदिरों की पवित्र मिट्टी

Fri, 31 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya will go to Saharanpur temples
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में मिट्टी पूजन के दौरा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। गंगा-यमुना के बीच बसे सहारनपुर के मंदिरों से पवित्र मिट्टी पूजा-अर्चना करने के बाद अयोध्या भेजी जाएगी, जिसको मंदिर निर्माण में लगाया जाएगा। इसको लेकर विहिप ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर का इतिहास अति प्राचीन है। यहां महाभारतकालीन के मंदिर और तालाब भी स्थापित हैं। हमारा सहारनपुर पुस्तक के लेखक राजीव उपाध्याय बताते हैं कि नानौता-गंगोह के बीच बसे गांव बरसी में श्री बरसी महादेव मंदिर है, जिसे दुर्योधन ने स्थापित किया था। इसी तरह नकुड़ में श्री नकुलेश्वर महादेव मंदिर है, जिसे नकुल ने बनाया था। इसके अलावा सरसावा क्षेत्र श्री बनखंडी महादेव मंदिर, सौराना, जड़ौदा पांडा और रणखंडी में पांडव तालाब हैं। इसके अलावा शिवालिक पहाड़ियों सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर है। इसी तरह अनेक मंदिरों का इतिहास बेहद पुराना है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने सहारनपुर के मंदिरों से मिट्टी लेकर उनकी पूजा-अर्चना करने के बाद अयोध्या भेजने का फैसला किया है। प्राचीन सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर सहित शहर के प्रमुख श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री हनुमान मंदिर परिसर से मिट्टी ली जाएगी। आचार्यों द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद इस मिट्टी को अयोध्या भेज दिया जाएगा। आवास-विकास स्थित हरि मंदिर में विहिप के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक मंदिर पांच-पांच ग्राम मिट्टी एकत्र कर पूजन के बाद अयोध्या भेजी जाएगी। ताकि यह मिट्टी श्री राम मंदिर के निर्माण में लग सके। उन्होंने सभी इस कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। इस दौरान महानगर मंत्री सचिन मित्तल, प्रांत कार्य अध्यक्ष जयपाल, प्रांत मठ मंदिर प्रमुख कमल किशोर, विभाग अध्यक्ष रविंद्र तोमर, संयोजक कपिल मोहड़ा, सह मंत्री चिराग गुप्ता, सागर पंडित, दीपक, शरद, आरसी शर्मा, देवेंद्र, शिव गांधी, हरीश, मानव, अजय, शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर का इतिहास अति प्राचीन है। विश्व हिंदू परिषद एक-एक मंदिर से मिट्टी लेकर पूजन के बाद अयोध्या भेजेगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। सहारनपुर की मिट्टी भी श्री राम मंदिर में लगेगी। यह सहारनपुरवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।

- शिवकुमार गौड़, महानगर अध्यक्ष विहिप

विहिप के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार गौड़

विहिप के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार गौड़- फोटो : SAHARANPUR

हमारा सहारनपुर पुस्तक के लेखक राजीव उपाध्याय।

हमारा सहारनपुर पुस्तक के लेखक राजीव उपाध्याय।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed