फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Awesome: 42 thousand electricity bill now Rs 770

अजब गजब : 42 हजार का बिजली बिल 770 रुपये हो गया

Tue, 22 Sep 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Awesome: 42 thousand electricity bill now Rs 770
सहारनपुर। अगर आपका बिजली का बिल 42 हजार रुपये से ज्यादा का आया हो और संशोधित कराने पर महज 770 रुपये और 21 हजार रुपये वाला बिल 90 रुपये हो जाए तो इसको अजब गजब ही कहेंगे। ऐसे मामले विद्युत निगम के सामने आ रहे हैं। ये स्मार्ट मीटर जंपिंग के कारण हो रहा है। कुछ उपभोक्ताओं के बिल सामान्य से कई गुना अधिक तक पहुंच गए। परेशान उपभोक्ताओं ने शिकायत की और बिल संशोधित किया तो वे दंग रह गए।
विज्ञापन

बिजली बिलों में संशोधन कराने को मजबूर हुए अधिवक्ता प्रदीप त्यागी के मुताबिक ये तो महज दो अधिवक्ताओं के ही उदाहरण हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या काफी है। जिनके बिजली के बिल अधिक आए हैं। उन्हें बिल ठीक कराने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को तो छोड़िए। कोर्ट के चैंबरों में एक किलो वाट तक के ही कनेक्शन हैं और इनका अधिकतम बिल भी 1500 से 2000 रुपये के नीचे ही रहता है। लेकिन कई उपभोक्ताओं के बिजली के बिल तो 20 से लेकर 40 हजार रुपये से भी ऊपर तक आए हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर पर जांच रिपोर्ट के बाद संशोधन कराने वाले बढ़े
स्मार्ट मीटर की जांच रिपोर्ट में खामियां मिलने के बाद बिलों में संशोधन करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ रही है। शहर में 45 हजार से अधिक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों के साथ आम उपभोक्ताओं की पीड़ा उठाएगा बार संघ
जिला बार संघ अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान कहते हैं कि इस बारे में उन्होंने एसडीओ से बात की है। बार संघ जल्द ही वकीलों के साथ ही आम उपभोक्ताओं की पीड़ा उठाएगा। इस बारे में जल्द ही विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।

संशोधित करवाए जा रहे हैं बिल- श्रीवास्तव
विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव कहते हैं कि स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी के स्तर की जांच तो चल ही रही है। बिजली के बिल कंप्यूटर या अन्य तकनीकी खामियों के कारण अधिक आए हैं। उन्हें शिकायतों के अनुरूप दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed