फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Award is to be given at the state level on the basis of development works.

विकास कार्यों के बूते राज्य स्तर पर पुरस्कार दिलाना है

Sat, 05 Jun 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Award is to be given at the state level on the basis of development works.
मछरौली का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। करनाल हाईवे किनारे स्थित ग्राम पंचायत मछरौली में इस बार उमेश शर्मा ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उमेश शर्मा ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में गांव के गंदे पानी की निकासी कराना है। आबादी के बीच में आए खाद के गड्ढों को हटवाने के साथ ही श्मशान घाट पर टीन शेड की व्यवस्था, उच्च प्राथमिक विद्यालय की स्थापना, स्वच्छ पेयजल के लिए टंकी और नलकूप, टूटी सड़कों का नवीनीकरण और सोलर ऊर्जा से गांव की गलियों को रोशन करना उनके एजेंडे में शामिल है। गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही पूरे गांव को संक्रामक रोगों से निजात दिलाने के लिए नियमित फागिंग और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। उनका कहना है कि वे जनकल्याण के लिए आने वाली सरकारी योजनाओं को ईमानदारी के साथ पारदर्शी तरीके से पात्रों तक पहुंचाने का काम करेंगे। उनका सपना है कि गांव में विकास कार्यों के बलबूते राज्य स्तर पर पुरस्कृत होने का अवसर मिले।
विज्ञापन

प्रधान की प्रोफाइल
उमेश शर्मा इंटर तक पढ़े हैं।
उन्होंने मंडी परिषद में भी संविदाकर्मी के तौर पर नौकरी की है। वर्तमान में वह खेती करते हैं।
जल निकासी नहीं होने से करनाल हाईवे पर भरता है गंदा पानी
गंगोह ब्लाक मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बसे पांच हजार की आबादी वाले इस गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं होना बड़ी समस्या है। गांव का गंदा पानी करनाल हाईवे पर इकट्ठा होने से सड़क भी जर्जर हो गई है। गांव की मुख्य पहचान इस गांव के द्वार पर स्थापित भगवान की मूर्ति है।

प्रधान उमेश शर्मा

प्रधान उमेश शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed