फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   avoid cold air, otherwise you will get sick

Saharanpur News: सर्द हवा से बचें, नहीं तो हो जाओगे बीमार

Fri, 03 Feb 2023 09:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Feb 2023 09:14 AM IST
विज्ञापन
avoid cold air, otherwise you will get sick
जिला अस्पताल की ओपीडी पर लगी मरीजो की लाइन
सहारनपुर। मौसम में आ रहे बदलाव से घर-घर बीमारी पांव पसारने लगी है। दिन में तेेज धूप से गर्मी तो रात की सर्द हवाओं की सर्दी से बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की अस्पतालों में संख्या बढ़ी है। ऐसे में जरा सी लापरवाही लोगों के जान पर आफत बन सकती है। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों का है।
विज्ञापन

फरवरी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में हो रही कड़ी धूप से बदन पर गर्म कपड़े रखना मुश्किल हो रहा है। शाम को स्थिति यह रहती है कि गर्म कपड़े न पहनने पर बदन कांपने लगता है। रात में सर्द हवा चल रही है। बुधवार रात भी करीब 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवा चली। ऐसी में बचाव जरुरी है। बदल रहे मौसम के कारण लोगों में खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, गले में खराश आदि सामान्य बीमारियों का तेजी से प्रकोप होना शुरू हो गया है। इसका अंदाजा सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में लगने वाली मरीजों की भीड़ से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

सुबह से ही सामान्य बीमारियों की दवा लेने के लिए मरीजों की लंबी कतार जिला अस्पताल में लग जाती है। बृहस्पतिवार को अस्पताल की ओपीडी 983 रही। इन मरीजों में सबसे ज्यादा फिजिशियन के यहां 200 से 250 मरीज बदलते मौसम के रहे। माना जा रहा है कि सुबह-शाम ठंड और दिन में तेज धूप के साथ चल रही तेज हवाओं से इन बीमारियों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
--ऐसे करें बचाव
-सुबह-शाम घर से निकलने पर गर्म कपड़े जरूर पहने।
-दिन में चलने वाली हवाओं से बचने के लिए गमछा या हेलमेट प्रयोग करें।
-बुजुर्ग और बच्चे सुबह-शाम मौसम के अनुरूप ही कपड़े पहनें।
- रात में घर से बाहर कम ही निकलें
-सड़क किनारे स्थित दुकानों का खुला खाद्य पदार्थ न खाएं।
-बीमार होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल से दवा लें।

दिन में धूप और रात में सर्दी से मौसम में बदलाव आया है। जिस वजह से बुखार, खांसी, जुकाम, सिरदर्द और गले में खराश आदि बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे मौसम में बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
-डॉ. अनिल कुमार वोहरा, फिजिशियन, एसबीडी जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed