{"_id":"60264c05b26a461e38516d9f","slug":"automatic-pump-has-started-in-saharanpur-railway-station-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में बना उत्तर रेलवे का पहला ऑटोमैटिक डीजल फिलिंग स्टेशन, पूरे देश में 250 हैं संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में बना उत्तर रेलवे का पहला ऑटोमैटिक डीजल फिलिंग स्टेशन, पूरे देश में 250 हैं संचालित
Fri, 12 Feb 2021 03:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Feb 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
ऑटोमैटिक पंप का सहारनपुर में शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे का पहला टोटल फ्यूल मैनेजमेंट प्रणाली वाला ऑटोमैटिक फिलिंग स्टेशन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया। अब ट्रेनों के इंजन में महज एक क्लिक के जरिये डीजल भरा जा सकेगा। सिर्फ जयपुर में ही ऐसा पंप है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को अंबाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गुरिंदर मोहन सिंह ने किया।
विज्ञापन
डीआरएम ने बताया कि टीएफएम मॉडल पर किसी भी आरडीआई (रेलवे डीजल स्थापना) को चलाने का मुख्य उद्देश्य ऑटोमेशन के माध्यम से और मैनुअल हस्तक्षेप को समाप्त करके लोकोमोटिव को ईंधन की गुणवत्ता और मात्रा प्रदान करना है। इस फिलिंग स्टेशन की जिम्मेदारी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन को दी गई है। कंपनी के प्रादेशिक प्रबंधक तरुण कुमार ने बताया कि नई प्रणाली से डीजल भरवाने में गुणवत्ता में सुधार होगा। कंपनी की टीम यहां कार्यरत रहेगी। इस दौरान कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक विशंभर नाथ सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक अखिल कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: 40 करोड़ की जमीन पर अमर उजाला की पड़ताल, धड़ल्ले से हो रहे कब्जे, सामने आया पूरा सच
विज्ञापन
ऐसी है नई प्रणाली
फिलिंग स्टेशन पर 45000 लीटर वाले चार टैंक लगाए गए हैं। यहां से प्लेटफार्म तक पाइप डाले गए हैं। स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफार्म पर पाइप जोड़े गए हैं। जिस प्लेटफार्म पर भी ट्रेन में डीजल भरना होगा, वहां पाइप को जोड़ दिया जाएगा। जितना डीजल भरना होगा, उस मुताबिक टैब के जरिये एंट्री की जाएगी और फिर एक क्लिक करते ही डीजल भरना शुरू हो जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/