फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Authority put seal on illegal construction

प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर लगाई सील

Wed, 18 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Authority put seal on illegal construction
जोन एक, तीन और दस में चल रहे अवैध निर्माण पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को जोन एक, तीन और दस में चल रहे अवैध निर्माण पर सील लगाई। इस दौरान अवैध निर्माण करने वालों में खलबली रही।
उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जोन एक में टपरी मार्ग पर हरि बीज भंडार के समीप एक व्यक्ति द्वारा पूर्व निर्मित दीवारें ऊंची करके छत की शटरिंग की जा रही थी। उसे सील कर दिया। जोन तीन में जनता रोड स्थित एक व्यक्ति द्वारा भूतल पर आठ दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। इन्हें भी सील कराया। यहीं गैस गोदाम के समीप एक व्यक्ति द्वारा निर्माणाधीन दुकान सील कर दी। देहरादून रोड पर एक व्यक्ति द्वारा 15 आरसीसी कॉलम खड़े करके निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण को सील किया गया है। जोन दस में दिल्ली रोड पर रेनबो स्कूल के समीप 21 कॉलम खड़े करके निर्माण किया जा रहा है। यह जांच में अवैध पाया तथा सील कर दिया। आईटीसी रोड स्थित सिद्धार्थ नगर में और पंत विहार में भी दो अवैध निर्माण सील किए।
विज्ञापन

प्रत्येक बृहस्पतिवार को मानचित्र समाधान शिविर
सहारनपुर विकास प्राधिकरण प्रत्येक बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर मानचित्र संबंधी समस्याओं का समाधान करेगा। उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि बीते वर्ष शिविर लगाने की वजह से मानचित्रों की संख्या में वृद्धि की गई थी। इस बार भी शिविर आयोजित करने का निर्णय किया गया है। प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed