{"_id":"615b44108ebc3e9bb07abc11","slug":"aunt-s-boy-had-killed-shadab-with-friends-saharanpur-news-mrt5592402171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसी के लड़के ने तांत्रिक क्रिया में दोस्तों संग मिलकर की थी शादाब की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसी के लड़के ने तांत्रिक क्रिया में दोस्तों संग मिलकर की थी शादाब की हत्या
विज्ञापन
गंगोह पुलिस द्वारा पकड़े हत्यारोपी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसी के लड़के ने दोस्तों संग मिलकर की थी शादाब की हत्या
गंगोह (सहारनपुर)। शादाब हत्याकांड का पुलिस ने तीन माह बाद खुलासा कर दिया है। शादाब की हत्या उसकी मौसी के लड़के ने तांत्रिक क्रिया के चलते अपने दो साथियों के साथ मिल कर की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारोपियों के पास से मृतक का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। इसी मोबाइल की मदद से हत्याकांड का खुलासा हुआ है।
बता दें कि नगर के मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी शादाब उर्फ बादशाह (27) तीन माह पूर्व अचानक लापता हो गया था। तीन दिन बाद उसका शव मोहल्ले के बंद पड़े राइस मिल की झाड़ियों से पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। हत्या का खुलासा नहीं हो पाया था। परिजन जहां इसे हत्या तो पुलिस संयोग मान कर चल रही थी। मृतक के पिता की प्रार्थना पर डीएम के आदेश के बाद पिछले सप्ताह फिर से कब्र खोदवा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। हालांकि इसकी रिपोर्ट नहीं आ सकी थी कि इससे पहले ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।
सीओ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन हत्याकांड के तीन बाद बरामद हो गया। इसके बाद उससे शादाब की मौत का राज फाश हो गया। उन्होंने बताया कि शादाब की हत्या उसकी सगी मौसी के लड़के शौकीन निवासी रामपुर मनिहारान ने अपने दो साथियों जहांगीर उर्फ फोंदा निवासी रामपुर और इमरान निवासी मुहल्ला गुलाम ओलिया गंगोह के साथ मिल कर तांत्रिक क्रिया के चलते की थी। उन्होंने बताया कि तीनो आरोपियों को पुलिस ने नकुड़ रोड पशु पैठ से रविवार की देर शाम गिरफ्तार किया है। तीनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक का मोबाइल भी शौकीन से ही बरामद हुआ है।