फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ATVMs have been installed, but passengers are still standing in queues

Saharanpur News: एटीवीएम लगा दी, अब भी कतारों में खड़े हो रहे यात्री

Mon, 30 Jun 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
ATVMs have been installed, but passengers are still standing in queues
रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो से टिकट खरीदते यात्री
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) स्थापित तो कर दी गई, लेकिन यात्रियों को इसे चलाने की जानकारी न होने के कारण सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। टिकट काउंटर पर लंबी कतारें अब भी लगी रहती हैं, जबकि मशीनें सूनीं हैं। ऐसे में मशीनों से टिकट बिक्री भी बेहद कम है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। यहां से अप-डाउन में 153 ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें वंदे भारत, शताब्दी, जनशताब्दी आदि महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर फरवरी 2025 में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई थी। तीन मशीनों को सामान्य टिकटघर में लगाया गया है, जबकि एक मशीन सेकेंड एंट्री गेट पर बने आरक्षित टिकट काउंटर में लगी है।
विज्ञापन

इन मशीनों को लगाने का उद्देश्य यह था कि लोगों को टिकट लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़े, लेकिन जागरुकता और मार्गदर्शन की कमी के चलते लोग मशीन का उपयोग कम ही कर पा रहे हैं। कई यात्री मशीन को चलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्रक्रिया समझ न आने पर वापस लौट जाते हैं और उन्हें लाइन में लगना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एटीवीएम के बजाय टिकट खिड़की पर यात्रियों की लाइन लगी रही। मशीनों को कोई उपयोग करता नजर नहीं आया। यात्रियों को मशीन चलाने की जानकारी नहीं है। मशीन पर सहायक कर्मी की नियुक्ति नहीं हुई है। उनकी तैनाती होने पर ही लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

-- वर्जन
ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों पर सहायक कर्मियों को तैनात करने की प्रक्रिया चल रही है। इस मशीनों में क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है। जल्द ही सहायक कर्मी तैनात किए जाएंगे। - नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed