{"_id":"574749e64f1c1b2f2d692596","slug":"attempting-to-show-black-flags","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले झंडे दिखाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले झंडे दिखाने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 27 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cleaning come to show black flags.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष फहाद सलीम के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। वह झंडे दिखाने के लिए रैली स्थल की ओर जा रहे थे, मगर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए गए। विरोध करने वालों में अतुल चौधरी, अनुज चौहान, बंटी, ललित, विक्की, सिद्घार्थ, सुहैल गाड़ा, ललित चौधरी, वासिल, अकबर, माजिद आदि शामिल रहे।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अब्दुल गफूर के नेतृत्व में मोदी को काले झंडे और गुब्बारे दिखाने का प्रयास किया। इसके लिए वह मवींकला तक पहुंच भी गए थे। जहां उन्होंने काले झंडे निकाल कर तथा काले गुब्बारों के साथ प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें देख लिया, जिससे टकराव की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया।
नवीन नगर स्थित डॉ. अंबेडकर स्कूल में दलित समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर मोदी की रैली का विरोध किया। सीताराम सहगल और संजय तेगवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार को दो वर्ष पूरे हो चुके हैं,
मगर सरकार ने दलितों के लिए अभी तक कुछ भी ऐसा नहीं किया है, जो भाजपा को दलित हितैषी कहा जा सके। उन्होंने मोदी के डॉ. अंबेडकर के प्रति प्रेम को भी छलावा बताया। इस दौरान ओमपाल सिंह, सहीराम आर्य, सत्यपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, पंकज कुमार, राजपाल सिंह, कुंवर सिंह आदि थे।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुद्घि शुद्घि के लिए यज्ञ किया। विशेष हवन कराने के लिए पंडितों की व्यवस्था भी की गई थी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने जनता से जो वादे किए थे,
वह सत्ता के नशे में आने के बाद गुम हो गए हैं। आरोप लगाया कि मोदी सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी, उद्यमी, और आम आदमी परेशान है। सरकार महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम रही है। इस दौरान संजीव कौशल, डॉ. केके सैनी, गणेश दत्त शर्मा, संजय वालिया, राजन अग्रवाल, देवेंद्र कौशिक, अजय त्यागी आदि थे।