फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempt to tarnish the image of MP Iqra Hasan by editing her photo

Saharanpur News: सांसद इकरा हसन की फोटो एडिट कर छवि धूमिल करने की कोशिश

Tue, 28 Oct 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Attempt to tarnish the image of MP Iqra Hasan by editing her photo
सहारनपुर। कैराना सांसद इकरा हसन की छवि धूमिल करने की कोशिश का मामला सामने आया है। शरारती तत्वों ने सांसद की फोटो को एडिट कर भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़जियाउलहक निवासी सिकंदर अली ने साइबर थाना में शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर सांसद इकरा हसन की फोटो को एडिट किया और उसमें भ्रामक तस्वीरें जोड़कर एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दी। यह पोस्ट सोशल मीडिया वायरल हुई। लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस हरकत का उद्देश्य सांसद इकरा हसन की सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल जनप्रतिनिधियों की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में नफरत और भ्रम फैलाने का काम करती हैं। उन्होंने मांग की है कि इस तरह की हरकत करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

-----
अवैध खनन के व्हाट्सएप ग्रुप में प्रयोग की जा रही पूर्व सीएम की फोटो
सहारनपुर। सपा पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि जिले में खनन का अवैध कारोबार करने वाले लोगों ने अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें लोकेशन साझा होती है। ग्रुप में सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोटो प्रयोग में लाया जा रहा है, जिससे पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व का नाम इस अवैध कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed