फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempt to burn youth alive by pouring petrol on him, condition critical

Saharanpur News: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर

Mon, 20 Apr 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn youth alive by pouring petrol on him, condition critical
चिलकाना। गांव अब्दुल्लापुर में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप पड़ोसी पर लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी जोनी ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को उसका पड़ोसी सौरभ उसके भाई सोनू को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वहां सोनू के साथ लात-घूंसे से मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से सोनू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से सोनू की कमर बुरी तरह झुलस गई और उसके कपड़े जल गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसे बचाया। घटना के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस की मदद से घायल को राजकीय मेडिकल काॅलेज पिलखनी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed