{"_id":"5e3473bc8ebc3e7d595ac9f3","slug":"attachment-action-in-scholarship-scam-saharanpur-news-mrt4666011168","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाले में कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाले में कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच की आंच अब सहारनपुर पहुंच चुकी है। हाईकोर्ट उत्तराखंड की ओर से गठित एसआईटी टीम सहारनपुर पहुंची। एसआईटी टीम को स्थानीय क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने सहयोग किया। एसआईटी ने लाखों के गबन के मामले में पंत विहार निवासी एक इंस्टीट्यूट के कर्ताधर्ता के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की।
उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाला 500 करोड़ के करीब माना गया है। जैसे-जैसे जांच बढ़ रही है। दायरे में कई प्रदेश जुड़ते जा रहे हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित एसआईटी प्रभारी आईपीएस मंजूनाथ टीसी को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रभारी बनाया गया है। जांच में अब तक हरिद्वार, देहरादून और यूपी के सहारनपुर जनपद के कई इंस्टीट्यूट जांच के दायरे में हैं। कई इंस्टीट्यूट के एमडी और संचालकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फर्जी छात्र संख्या दिखाकर और वजूद में इंस्टीट्यूट नहीं होने के मामले के खुलासे ने उत्तराखंड सरकार को चौंका दिया। जांच जब शुरू हुई और उसका दायरा बढ़ा तो यूपी के सहारनपुर जनपद तक पहुंचा। सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर, गागलहेड़ी सहित कई कस्बों के कॉलेज पर आंच आई। जांच के दायरे में अभी यहां के कई कॉलेज हैं। एसआईटी हाईकोर्ट के निर्देश पर इंस्पेक्टर अब्बू कलाम सहारनपुर के पंत विहार पहुंचे। एसआईटी के निर्देश पर पहुंचे इंस्पेक्टर की टीम ने क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम इमरान सहित टीम नैनीताल जिले के भीमताल स्थित ओम संतोष इंस्टीट्यूट के मुखिया अनिल के आवास की कुर्की करने आए थे। हाईकोर्ट नैनीताल से आए एसआईटी टीम के इंस्पेक्टर अब्बूल कमाल ने बताया कि भीमताल में करीब आठ से दस लाख रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले का मामला चल रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर सहारनपुर निवासी अनिल के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड के भीमताल में अगस्त 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया था।