{"_id":"645928759acb7a7a2b07faa6","slug":"ats-released-muntazir-will-be-under-surveillance-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-2091-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एटीएस ने मुंतजिर को छोड़ा, निगरानी में रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एटीएस ने मुंतजिर को छोड़ा, निगरानी में रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एटीएस ने पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े होने के शक के आधार पर नागल के गांव उमाही से पकड़े गए मुंतजिर को छोड़ दिया है, लेकिन वह पुलिस की निगरानी में रहेगा। एटीएस ने उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली है।
लखनऊ एटीएस की टीम ने देवबंद एटीएस की मदद से थाना नागल क्षेत्र के गांव उमाही निवासी मुंतजिर पुत्र शमशाद को शनिवार की रात उसके घर पर छापा मारकर पकड़ा था। मुंतजिर का मोबाइल फोन कब्जे में लिया था। एटीएस ने पीएफआई से जुड़े होने के संदेह के आधार पर मुंतजिर को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
एटीएस ने पूछताछ के बाद सोमवार को मुंतजिर को छोड़ दिया है, लेकिन मुंतजिर फिलहाल पुलिस की निगरानी में रहेगा। मुंतजिर के पास से ऐसा अभी कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे उसके पीएफआई से वर्तमान में जुड़े होने के सुबूत मिल सके। सूत्र बताते हैं कि हालांकि मुंतजिर ने एटीएस को पूछताछ में बताया है कि वह एक बार पीएफआई के कार्यक्रम में शामिल हुआ था, लेकिन उसके बाद से उसका किसी से कोई संपर्क नहीं है। उसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शाखा का कोषाध्यक्ष भी बनाया गया था। वर्तमान में मुंतजिर मजदूरी करता है। एटीएस ने उसकी कॉल डिटेल खंगाल रही है, जिसके आधार पर एटीएस कोई अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
दोबारा आ सकती है एटीएस
पीएफआई ने पश्चिमी यूपी में अपना नेटवर्क खड़ा किया है, ऐसा एटीएस की जानकारी में सामने आया है। सूत्र बताते हैं कि एटीएस कई और लोगों को चिह्नित करने में लगी है, जिन पर पीएफआई से जुड़ा होने का संदेह है। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए लखनऊ एटीएस दोबारा सहारनपुर आ सकती है।
सहारनपुर से निकलते हैं कनेक्शन
लखनऊ एटीएस और देवबंद एटीएस पहले भी कई बार सहारनपुर से संदिग्धों को पकड़ चुकी है। देबवंद और जनपद के अन्य इलाकों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्ध भी पकड़े जा चुके हैं। पिछले कई वर्षों से संदिग्धों ने सहारनपुर को अपनी शरण स्थली बनाया हुआ है।