{"_id":"6805414df042c9bcd4037ae4","slug":"ats-raids-public-service-center-uproar-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-147634-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एटीएस का जनसेवा केंद्र पर छापा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एटीएस का जनसेवा केंद्र पर छापा, हड़कंप
विज्ञापन
बेहट। एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) देवबंद की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के गांव मझाड़ी में एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। टीम ने काफी देर तक जांच पड़ताल की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
दरअसल, एटीएस को सूचना मिली थी कि जनसेवा केंद्र पर गलत तरीके से लोगों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। ऐसे में बाहरी लोगों के आधार कार्ड बनाने की आशंका भी है। इस सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा था। हालांकि ऐसा कुछ नहीं मिला। जनसेवा केंद्र पर केवल पहले से बने आधार कार्ड की गलतियों को ठीक किया जा रहा था। इसके बाद टीम लौट गई।