फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ATS may come again, many suspicious numbers found

बांग्लादेशी पिता-पुत्री की कॉल डिटेल से मिले कई संदिग्ध नंबर, फिर जांच करेगी एटीएस

Tue, 16 Mar 2021 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 Mar 2021 12:08 AM IST
सार

- बांग्लादेशी पिता - पुत्र की खंगाली गई कॉल डिटेल
- स्थानीय पुलिस के अलावा खुफिया टीमें भी हुई सक्रिय

विज्ञापन
ATS may come again, many suspicious numbers found
सहारनपुर से पकड़े गए संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी पिता-पुत्र के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल (सीडीआर) खंगालने पर कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। जिसके आधार पर माना जा रहा है कि एटीएस फिर से सहारनपुर में सदिग्ध लोगों की धरपकड़ कर सकती है, जो बांग्लादेशी पिता पुत्र के संपर्क में थे। वहीं, स्थानीय पुलिस और खुफिया टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। इन दोनों आरोपियों के स्थानीय नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने भी तैयारी की हैं।

विज्ञापन


तीन दिन पूर्व ही एटीएस ने महानगर से बांग्लादेशी तनवीर और उसके पिता उमर मोहम्मद उस्मान को गिरफ्तार किया था, जो 1994 से सहारनपुर में ठिकाने बदल बदलकर रह रहे थे। इन्होंने भारतीय नागरिकता के तमाम दस्तावेज भी बनवाए हुए थे। इनके पास से बांग्लादेश का पहचान पत्र मिला था। एटीएस की जांच में सामने आ चुका है कि दोनों पिता-पुत्र बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को वेस्ट यूपी के अन्य जिलों में लाकर बसाने में जुटे थे। इसके बदले प्रत्येक व्यक्ति से 40 से 50 हजार रुपये तक लेते थे।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली तो कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। इन नंबरों को जो लोग इस्तेमाल कर रहे हैं, उनको तलाशा जा रहा है। आशंका है कि यह लोग भी बांग्लादेशी हो सकते हैं, जो अवैध रूप से सहारनपुर सहित आसपास के जिलों में रहे हैं। क्योंकि, दोनों आरोपियों के संपर्क में यह लोग ज्यादा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा का कहना है कि एटीएस लखनऊ द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है। जिले में कोई बांग्लादेशी अवैध रूप से तो नहीं रह रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है।

खुफिया टीम जुटा रही डाटा
बांग्लादेशी पिता-पुत्र के पकड़े जाने के बाद खुफिया टीमों ने यहां रह रहे बांग्लादेशियों का डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि यह लोग अवैध रूप से रह रहे हैं या फिर वैध तरीके भारत आए हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर एलआईयू और पुलिस सक्रिय है।


किस-किस ने की मदद, हो रहे चिंहित
आरोपियों ने भारतीय नागरिकता के तमाम दस्तावेज बनवा रखे थे। इसमें आरोपियों की किस-किस ने मदद की है। इस बिंदु पर भी जांच शुरू हो गई है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस और खुफिया टीम इन सब लोगों का डाटा जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed