फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ATS may bring Nadeem to Saharanpur

UP: रिमांड पर आतंकी मोहम्मद नदीम, पूछताछ में खोले ये खौफनाक राज, सहारनपुर लेकर आ सकती है एटीएस

Fri, 19 Aug 2022 08:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 08:19 AM IST
सार

आतंकी नदीम ने पुलिस की पूछताछ में कई खौफनाक राज खोले हैं। बताया गया कि मोहम्मत नदीम को 12 दिनों की रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
ATS may bring Nadeem to Saharanpur
आतंकी नदीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों के संपर्क में रहे मोहम्मद नदीम को एटीएस ने 12 दिनों के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में कुछ और तथ्य प्रकाश में आए हैं। पांच ऐसे लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जो नदीम की गतिविधियों की जानकारी रखते थे। एटीएस इन लोगों से पूछताछ करने नदीम को साथ लेकर सहारनपुर आ सकती है।

विज्ञापन


एटीएस ने कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला निवासी नदीम के मोबाइल फोन से फिदायीन हमले के तौर-तरीकों के बारे में जानकारी देने वाली जो पीडीएफ बरामद की थी, उसमें हिंदी के अलावा अंग्रेजी और उर्दू भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इसे पढ़ने के लिए आठवीं पास नदीम ने कुछ लोगों से मदद ली है। ऐसे पांच नाम बताए जा रहे हैं, जिनसे नदीम ने इस फाइल को पढ़वाने की कोशिश की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब को कोर्ट से बड़ी राहत, मीट की दोबारा जांच के आदेश, फैक्टरी में है पांच करोड़ का मीट
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि ये सभी लोग सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो अब एटीएस के शक के घेरे में आ गए हैं। हालांकि इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एटीएस अनेक बिंदुओं पर गोपनीय रूप से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed