फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ATM broke, accused arrested

Saharanpur News: एटीएम तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Feb 2023 09:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Feb 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
ATM broke, accused arrested
अंबेहटा में जांच करते पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड चंद्रपाल सिंह
सहारनपुर/अंबेहटा। नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अंबेहटा में बस स्टैंड के पास लगे इंडिया वन कंपनी के एटीएम में तोड़फोड़ करते हुए सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसपी देहात सूरज राय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मंगलवार की रात अंबेहटा के एटीएम में तोड़फोड़ कर दी। एटीएम तोड़कर सामान चोरी किया गया, लेकिन चोर नकदी नहीं निकाल सका। जानकारी होने पर तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस ने क्षेत्र से ही आरोपी रिंकू पुत्र कलीराम निवासी नयाबांस अंबेहटापीर कोतवाली नकुड़ को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एटीएम का डायलर, दो छोटी बैटरी, घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया गया है। आरोपी ने नकदी चोरी के इरादे से एटीएम तोड़ा था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपी को पकड़ने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed