{"_id":"64592a50cc615c79bd011888","slug":"assistant-teacher-killed-in-bike-collision-young-man-serious-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-2099-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइकों की टक्कर में सहायक अध्यापक की मौत, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइकों की टक्कर में सहायक अध्यापक की मौत, युवक गंभीर
विज्ञापन
मृतक सहायक अध्यापक का फाइल फोटो
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव बाबैल बुजुर्ग में दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार सहायक अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
हादसा सोमवार की दोपहर करीब दो बजे हुआ। सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के नवीन नगर निवासी नरेंद्र प्रताप कुरील(40) पुत्र राम गुलाल थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शेरपुर पेलो के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बाबैल बुजुर्ग के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में नरेंद्र प्रताप सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार फैजल (25) पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी, बेहट गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल और शव को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां से चिकित्सकों ने फैजल को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। सीओ मुनीश चंद ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।