{"_id":"600c4353436d00773a7099c9","slug":"aspa-to-enter-strongly-in-three-tier-panchayat-elections-says-chandrasekhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरेगी आसपा: चंद्रशेखर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरेगी आसपा: चंद्रशेखर
Sat, 23 Jan 2021 09:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 23 Jan 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : अमर उजाला
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को मजबूती के साथ लड़ेगी। शनिवार को पैरामाउंट स्थित मंडल कार्यालय पर उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक में यह घोषणा की।
विज्ञापन
मंडल कार्यालय स्थित हॉल में आयोजित पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य ओर जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेड बद्दो की कोठी पर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
समस्त बहुजन समाज को साथ लेकर चुनाव को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने जनपद की सातों विधान सभा क्षेत्र अध्यक्षों, विधान सभा प्रभारियों, संयोजकों, सेक्टर अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों को पार्टी के एक-एक प्रत्याशी को जितवाने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने देश के मौजूदा हालात पर भी पदाधिकारियों से बात की। बैठक में जिलाध्यक्ष करणवीर सिंह, अमरीश गौतम, डॉ. रोहितराज गौतम, सतीश गौतम, अनुज भारती, हाजी मोहम्मद इमरान, अशोक कुमार, दौलतराम आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/