फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ASP will work to stop BJP in Vis elections: Chittor

विस चुनाव में भाजपा को रोकने का काम करेगी आसपा : चित्तौड़

Thu, 24 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
ASP will work to stop BJP in Vis elections: Chittor
दिल्ली रोड़ स्थित आजाद समाज पार्टी की बैठक में विचार रखते प्रदेश अध्यक्ष सुनिल चित्तौड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेशाध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आजाद समाज पार्टी ने जिस प्रकार मजबूती के साथ हिस्सेदारी रखी है। उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में पुन: आने से रोकने का काम करेगी। वह बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी के मंडल कार्यालय पर बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया कि एक जुलाई से शुरू होने वाली पार्टी की साइकिल यात्रा प्रत्येक विधानसभा में गांव-गांव जाएगी। यात्रा के दौरान टीमें पार्टी और महापुरुषों की विचारधारा को जनता के सामने रखेंगी। इस दौरान अन्य पार्टियों को छोड़कर कई लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक को मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करणवीर ने भी संबोधित किया। संचालन जिला प्रवक्ता अधिवक्ता अजय कुमार ने किया।
विज्ञापन

बैठक में मंडल के तीनों जनपदों के पदाधिकारियों के साथ ही संभाग पश्चिमी प्रदेश प्रभारी विनोद तेजियान, कोर कमेटी सदस्य हाजी अहसान कुरैशी, कोर कमेटी सदस्य निजाम चौधरी, काशी मौर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि ललिता गौतम, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कस्तूरी गौतम, मंडल प्रभारी महिला मोर्चा गौतम, प्रधान रकम सिंह, जिपं सदस्य बेहट विधानसभा अध्यक्ष कर्मवीर सिंह, विधिक सलाहकार संदीप कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed