फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Asked for the price of Remdesivir a month ago, no longer asking

एक माह पहले रेमडेसिविर की मुंह मांगी कीमत, अब पूछ नहीं

Sat, 19 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Asked for the price of Remdesivir a month ago, no longer asking
सहारनपुर। जो रेमडेसिविर इंजेक्शन एक माह पहले तक मुंह मांगी कीमत पर बिक रहा था। उसका अब कोई खरीदार ही नहीं है। औषधि प्रशासन के पास ही 350 इंजेक्शन रखे हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी डिमांड अप्रैल और मई माह में हुई थी। देशभर में इंजेक्शन की कमी सामने आई थी। सहारनपुर में भी शासन द्वारा प्रशासन को इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे थे। पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन नहीं मिलने की वजह से इंजेक्शन पाने के लिए लोगों में आपाधापी मची थी। कई लोग इंजेक्शन के लिए मुंह मांगी कीमत तक देने को तैयार थे। मगर अनेक लोगों को फिर भी इंजेक्शन नहीं मिल पाया। अब यह इंजेक्शन डिब्बों में धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

इंजेक्शन की उपलब्धता
कोरोना की दूसरी लहर जिस समय ढलान पर थी। उस समय जनपद में औषधि विभाग के साथ ही तीन निजी मेडिकल एजेंसियों को इंजेक्शन बेचने की अनुमति मिली। हालांकि उन्होंने बड़ी संख्या में इंजेक्शन बेचे भी, मगर वर्तमान में उनके पास इंजेक्शन बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काफी कम हुआ है। गंभीर मरीजों की संख्या भी न के बराबर रह गई है। ऐसे में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग नहीं रह गई है। विभाग के पास वर्तमान में 300 से 400 तक इंजेक्शन बचे हैं। मेडिकल स्टोरों पर भी कुछ इंजेक्शन बचे हैं।
- संदीप कुमार, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed