फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ask for application for free training

निशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे

Thu, 04 Mar 2021 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Ask for application for free training
नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे
विज्ञापन

सहारनपुर। अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के युवाओं को छह माह का कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। इसके लिए 25 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। एक अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू होगा।

सहायक निदेशक सेवायोजन शिव ललित सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान कंप्यूटर संचालन, सामान्य गणित एवं बहीखाता आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं कार्यालय का व्यावहारिक ज्ञान भी कराया जाएगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण एवं हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रवेश के लिए सेवायोजन कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी कहीं ओर शिक्षा ग्रहण ना कर रहा हो बेरोजगार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 मार्च तक अनिवार्य रूप से शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed