फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ashok Pundir became president and Nitin Sharma became general secretary

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव:

Sun, 19 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ashok Pundir became president and Nitin Sharma became general secretary
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में विजेता अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव परिणाम शनिवार देर शाम घोषित किए गए। अशोक कुमार पुंडीर अध्यक्ष पद पर और नितिन शर्मा महासचिव पद पर विजयी हुए। चुनाव में ठाकुर विशंभर सिंह ग्रुप ने छह पदों पर कब्जा किया है, जबकि प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के पांच उम्मीदवार जीते हैं। विजेताओं का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बार रूम लाइब्रेरी में शनिवार सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद शाम 6:00 बजे परिणाम घोषित किए गए। मतगणना के समय कचहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। परिणाम घोषित करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी सतपाल सिंह सैनी, मुनव्वर आफताब, संयोग सैनी, सुनील पुंडीर ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के अशोक पुंडीर 769 मत लेकर विजयी रहे। उन्होंने श्रवण गुप्ता (555 मत) को पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ठाकुर विशंभर सिंह ग्रुप के रामपाल सिंह वर्मा 647 मत लेकर जीते। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ठाकुर विशंभर सिंह ग्रुप के अभय अग्रवाल 716 मत विजयी रहे। महासचिव पद पर तीन उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें ठाकुर विशंभर सिंह ग्रुप के नितिन शर्मा 574 मत से विजयी रहे, जबकि राजीव कुुुमार शर्मा को 689 मत और पालम राणा को 228 मत मिले।
विज्ञापन

सह सचिव के दो पदों पर प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के वरुण सिंघल 634 मत और ठाकुर विशंभर सिंह ग्रुप के इंद्रपाल सिंह 676 मत से जीते। कोषाध्यक्ष पद पर प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के अनुज कुमार 644 मत लेकर विजयी रहे। गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के दो पदों पर ठाकुर विशंभर सिंह ग्रुप की निशा शर्मा 778 मत और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के सदाकत उल्ला खान 538 मत लेकर विजयी रहे। गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के दो पदों पर ठाकुर विशंभर सिंह ग्रुप की कुमारी सदफ 641 मत और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच की प्रीति सैनी 668 मत से विजयी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल मालाओं और ढोल के साथ स्वागत किया। यहां अमरीश लाला, राहुल त्यागी, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, आदित्य सिंह, अजय शर्मा, प्रभात अग्निहोत्री, अमित कुमार, राजेश भारद्वाज, शीशपाल पुंडीर, अजय कौशिक, भानु प्रकाश शर्मा आदि थे।

वकीलों ने क्रॉस वोटिंग की
अधिवक्ताओं ने अपने-अपने गुटों से निकलकर प्रत्याशियों को देखकर मतदान किया। इसके चलते दोनों गुटों में जबरदस्त क्रॉस वोटिंग हुई। जिस कारण चुनाव परिणाम चौंकाने वाला रहा। मतगणना के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में विजेता अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर व  अन्य विजेय सदस्य

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में विजेता अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर व अन्य विजेय सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed