{"_id":"63b9b32b70447938195ef96b","slug":"arteries-started-shrinking-in-winter-the-risk-of-heart-attack-increased-saharanpur-news-mrt6209220126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सर्दी में सिकुड़ने लगीं धमनियां, हृदयाघात का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सर्दी में सिकुड़ने लगीं धमनियां, हृदयाघात का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को देखते फिजिशियन डॉ. बीएस सोढ़ी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में हृदय के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हाल ये है कि प्रतिदिन आने वाले 50 दिल के मरीजों में से पांच से 10 को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा। वहीं, दिल के मरीजों में सिर्फ अधेड़ ही नहीं बल्कि युवा वर्ग भी शामिल है। चिकित्सक मरीजों को सर्दी से बचाव और नियमित दवा का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
हृदय रोग के मरीज एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल के वार्डों में भी भर्ती करने की व्यवस्था है। कोई गंभीर मरीज आता है तो उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर कर दिया जाता है। वहीं शहर में हृदय रोग के आठ से 10 अस्पताल है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मरीज सरकारी के साथ ही निजी अस्पताल में उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में दो फिजीशियन हैं, जिनकी प्रतिदिन की ओपीडी औसतन 475 है। इन दिनों ओपीडी में 40 से 50 ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिनको हृदय रोग की समस्या है। फिजिशियन डॉ. बीएस सोढ़ी का कहना है कि सर्दी के सीजन में गर्मियों की तुलना में हृदय घात का अधिक खतरा रहता है। शुगर और हाई बीपी के मरीज ज्यादा सावधानी बरतें। डॉक्टरों की सलाह से नियमित दवाई लें। इन दिनों जिला अस्पताल में आने वाले दिल के मरीजों में से रोजाना पांच से दस मरीजों को गंभीर अवस्था के कारण हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है।
--क्या करें, क्या न करें
-खाना खाने के बाद कुछ देर आराम करें।
-ज्यादा सर्दी से बचें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
-चिकनाई वाले पदार्थों का सेवन ना करें।
-शरीर की हल्की मालिश कर धूप में बैठे।
-पूरी नींद ले और तनाव ना लें।
-मांसाहार का परहेज कर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।
-ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए समय-समय पर परामर्श लेते रहें।
-नाश्ते में अंकुरित अनाज का प्रयोग करें।
-खाने में रोटी के साथ दही और सलाद का सेवन करें।
--पूरी नींद लें, रोजाना करें व्यायाम
हृदय रोगों से बचने के लिए सही जीवनशैली को अपनाएं। पौष्टिक आहार का सेवन करें और फास्ट फूड से बचें। रोजाना शारीरिक अभ्यास करें, जिसमें दो से तीन घंटे व्यायाम करें। कम से कम छह से आठ घंटे की नींद लें। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। पर्याप्त एवं अच्छी नींद दिल के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होती हैं।
विज्ञापन
इन दिनों हृदय रोगों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसमें युवा भी शामिल है। सर्दी के सीजन में हृदय घात के मामले बढ़ जाते है, क्योंकि सर्दी की वजह से धमनियां सिकुड़ जाती है, जिसके कारण मरीज की मौत हो जाती है। ऐसे में सर्दी से बचाव रखें और सुबह-शाम घरों से बाहर न निकले। दोपहर के समय हल्के व्यायाम करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
-डॉ. अनिल कुमार वोहरा, फिजिशियन, जिला अस्पताल

सर्दी में बचाव की सलाह देते फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा- फोटो : SAHARANPUR