फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Arrival of paddy starts at government purchasing centers

Saharanpur News: सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की आवक शुरू

Sun, 08 Oct 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy starts at government purchasing centers
सहारनपुर। जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की आवक शुरू हो गई है। देवबंद मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर धान बेचने आए ग्राम महेशपुर के किसान बलजीत का जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इसके अलावा किसान मोहित ने भी धान की बिक्री की।
विज्ञापन

प्रदेश में धान खरीद की शुरूआत एक अक्तूबर से प्रारंभ हो जाती है, लेकिन धान की फसल के देरी से पकने के चलते जनपद में आमतौर पर धान की आवक अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से ही शुरू होती है। सरकारी क्रय केंद्रों पर केवल सामान्य और ग्रेड-ए धान की ही खरीद होती है, जबकि बासमती धान की खरीद मंडियों में आढ़तियों के माध्यम से होती है। सरकार ने इस बार सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये और ग्रेड-ए का 2203 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। जिले में धान की सरकारी खरीद के लिए 26 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं और 13500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। शनिवार को देवबंद मंडी में इस सीजन में पहली बार दो किसानों से धान की सरकारी खरीद हुई।
विज्ञापन

जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर शनिवार को धान की आवक शुरू हो गई है। देवबंद मंडी में दो किसानों का अभी तक करीब 42.60 क्विंटल धान तौला जा चुका है। शाम तक तौल चल रहा था। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान और मक्का बेचने के इच्छुक किसान अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। जिन किसानों को पहला पंजीकरण हो रखा है वे उसका नवीनीकरण करा लें। सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की तमाम व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- आरपी पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed