{"_id":"65d64ccd277f24f8300edb44","slug":"arrested-with-a-reward-of-rs-25-thousand-after-the-encounter-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-118710-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Thu, 22 Feb 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर के मीरपुर में गोली लगने के बाद पुलिस गिरफ्त में घायल बदमाश। श्रोत पुलिस
छुटमलपुर। फतेहपुर और बिहारीगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर गांव मीरपुर के पास मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश नकुड़ के बीरखेड़ी गांव निवासी कादिर को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ लिया।
फतेहपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह शाकुंभरी काॅलेज के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और बिहारीगढ़ की तरफ भागने लगा। सूचना पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने भी घेराबंदी की। मीरपुर के पास आम के बाग में पीछा करते समय बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान नकुड़ थाना क्षेत्र के बीरखेड़ी कादिर पुत्र मदन के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि कादिर ने अपने साथियों के साथ 26 जनवरी को गांव टिड़ौली में सुहेल और वासिल पर गोली चलाई थी, जो वहां खड़ी एक महिला को गोली लग गई थी। इस मामले में वह वांछित चल रहा था।