फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Army soldier Murder: The younger brother of the person whose murder he was a witness to, had killed him

सेना के जवान की हत्या में बड़ा खुलासा: जिसकी हत्या में था गवाह, उसी के छोटे भाई ने मौत के घाट उतारा

Sat, 12 Apr 2025 06:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 12 Apr 2025 06:31 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के मुंडीखेड़ा गांव में हुए सेना के जवान विक्रांत हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी भी सेना का ही जवान है।

विज्ञापन
Army soldier Murder: The younger brother of the person whose murder he was a witness to, had killed him
माैके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के मुंडीखेड़ी गांव में सेना के जवान विक्रांत हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस चचेरे भाई रजत की हत्या में विक्रांत मुख्य गवाह बना हुआ था, उसी के छोटे भाई सूरज फौजी ने दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पांच साल पहले हुई रजत की हत्या के लिए वह विक्रांत को जिम्मेदार मान रहा था। पुलिस ने रिश्ते में विक्रांत का चाचा लगने वाले आरोपी अंकुश पुत्र विजयपाल निवासी मुंडीखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी और उसका साथी अभी फरार है।

विज्ञापन

यह था मामला
मुंडीखेड़ी गांव निवासी सेना के जवान विक्रांत पंवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिनका शव बृहस्पतिवार सुबह घर से थोड़ी दूर चकरोड़ पर पड़ा मिला था। इस मामले में गांव के ही देवेंद्र पुत्र रकम सिंह नामजद करते हुए रामपुर मनिहारन थाने में केस दर्ज कराया गया था। आरोप था कि विक्रांत के रिश्ते में लगने वाले चचेरे भाई रजत की जुलाई 2020 में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मुख्य आरोपी देवेंद्र है, जो जमानत पर आया हुआ है। रजत की हत्या में विक्रांत मुख्य गवाह थे, जो आठ अप्रैल की गवाही देने के लिए छुट्टी पर आए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Army soldier Murder: The younger brother of the person whose murder he was a witness to, had killed him
विक्रांत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इस रंजिश में दिया गया हत्याकांड को अंजाम
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी अंकुश से पूछताछ में सामने आया कि रजत हत्याकांड में विक्रांत मुख्य गवाह था। रजत का छोटा भाई सूरज उर्फ भूरा भी सेना में है, जिसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में हैं। वह विक्रांत का सीनियर है। रजत हत्याकांड में भले ही विक्रांत मुख्य गवाह हो, लेकिन अब विक्रांत और देवेंद्र की नजदीकियां बढ़ रही थी।

उनकी नजदीकियां देखकर सूरज उर्फ भूरा अपने भाई रजत की हत्या के लिए विक्रांत को जिम्मेदार मान रहा था और उससे रंजिश रखने लगा। ऐसे में उसने अंकुश को अपने साथ मिला लिया। अंकुश इसलिए साथ मिला कि पिछले साल होली पर विक्रांत ने उसके चाचा किशनपाल से मारपीट कर दी थी। बीच-बचाव में आने पर अंकुश से भी मारपीट की थी। सूरज ने अपने साथी विशाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी रागड़ थाना छछरौली जिला यमुनानगर को भी अपने साथ शामिल कर लिया।

विज्ञापन

एक तीर से दो निशाना लगा रहा था सूरज
सूरज ने योजना बनाई कि विक्रांत की हत्या कर दी जाए। उस पर कोई शक नहीं करेगा और देवेंद्र के साथ केस चल रहा है। विक्रांत की हत्या में देवेंद्र का नाम आ जाएगा। विक्रांत भी मारा जाएगा और देवेंद्र जेल में सजा काटेगा। विक्रांत की छुट्टी का पता चलते ही सूरज भी योजना के तहत छुट्टी लेकर गांव में आ गया। बुधवार देर शाम अंकुश शराब पिलाने के बहाने से विक्रांत को खेत की तरफ लेकर आ गया। वहां पर भी सूरज और उसका दोस्त भी आ गए। वहां बैठकर शराब पी और फिर तीनों ने मिलकर विक्रांत को एक-एक गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद विशाल वहां से फरार हो गया, जबकि सूरज और अंकुश अपने-अपने घर चले गए। यहां तक कि अंतिम संस्कार में भी वह शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed