Saharanpur: सेना के जवान समेत यात्रियों ने ट्रेन में डिप्टी सीटीआई को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
Saharanpur News : ट्रेन में सेना के जवान समेत दो यात्रियों ने डिप्टी सीटीआई की पिटाई कर दी। इसके बाद ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरोपियों को जीआरपी थाने ले जाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर से टाटानगर जा रही जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में टिकट दिखाने को लेकर सेना के जवान समेत दो यात्रियों व डिप्टी सीटीआई में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि यात्रियों ने डिप्टी सीटीआई की पिटाई कर दी। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो आरोपियों को जीआरपी थाने ले जाया गया। डिप्टी सीटीआई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शुक्रवार रात अंबाला-सहारनपुर के बीच जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में हुई। ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस निर्धारित समय पर अमृतसर से रवाना हुई। ट्रेन में डिप्टी सीटीआई अमरनाथ पांडेय टिकट चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वह कोच बी-वन में पहुंचे। यहां सीट नंबर 58 पर रिजर्वेशन टिकट के साथ सतवंत निवासी अंबेडकरनगर बैठा था। इसके बराबर वाली सीट पर मनोज निवासी हंडिया जिला भागलपुर बिहार और रमेश साहनी निवासी गोरखपुर भी बैठे हुए थे।
डिप्टी सीटीआई ने बताया कि रमेश साहनी के पास जनरल और मनोज पर टिकट ही नहीं था। उन्होंने टिकट बनवाने के लिए कहा तो इन्होंने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों यात्रियों ने उनकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गए। इससे कोच में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। डिप्टी सीटीआई ने सहारनपुर के स्टाफ को जानकारी दी। जीआरपी की जांच में सामने आया कि दोनों शराब के नशे में थे और इनमें मनोज सेना में तैनात है।
यह भी पढ़ें: UP: जेल गया कमर अहमद काजमी, दुबई से जुड़े हैं तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुला हर राज
अमृतयर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में डिप्टी सीटीआई के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में है। इस घटना में डिप्टी सीटीआई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। - आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी, मुरादाबाद अनुभाग
यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से