फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Army jawan and passengers beat up Deputy CTI in Jallianwala Bagh Express and two arrested

Saharanpur: सेना के जवान समेत यात्रियों ने ट्रेन में डिप्टी सीटीआई को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2023 04:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Dec 2023 04:37 PM IST
सार

Saharanpur News : ट्रेन में सेना के जवान समेत दो यात्रियों ने डिप्टी सीटीआई की पिटाई कर दी। इसके बाद ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरोपियों को जीआरपी थाने ले जाया गया।

विज्ञापन
Army jawan and passengers beat up Deputy CTI in Jallianwala Bagh Express and two arrested
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमृतसर से टाटानगर जा रही जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में टिकट दिखाने को लेकर सेना के जवान समेत दो यात्रियों व डिप्टी सीटीआई में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि यात्रियों ने डिप्टी सीटीआई की पिटाई कर दी। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो आरोपियों को जीआरपी थाने ले जाया गया। डिप्टी सीटीआई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात अंबाला-सहारनपुर के बीच जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में हुई। ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस निर्धारित समय पर अमृतसर से रवाना हुई। ट्रेन में डिप्टी सीटीआई अमरनाथ पांडेय टिकट चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वह कोच बी-वन में पहुंचे। यहां सीट नंबर 58 पर रिजर्वेशन टिकट के साथ सतवंत निवासी अंबेडकरनगर बैठा था। इसके बराबर वाली सीट पर मनोज निवासी हंडिया जिला भागलपुर बिहार और रमेश साहनी निवासी गोरखपुर भी बैठे हुए थे।

विज्ञापन

डिप्टी सीटीआई ने बताया कि रमेश साहनी के पास जनरल और मनोज पर टिकट ही नहीं था। उन्होंने टिकट बनवाने के लिए कहा तो इन्होंने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों यात्रियों ने उनकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गए। इससे कोच में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। डिप्टी सीटीआई ने सहारनपुर के स्टाफ को जानकारी दी। जीआरपी की जांच में सामने आया कि दोनों शराब के नशे में थे और इनमें मनोज सेना में तैनात है।

यह भी पढ़ें: UP: जेल गया कमर अहमद काजमी, दुबई से जुड़े हैं तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुला हर राज

अमृतयर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में डिप्टी सीटीआई के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में है। इस घटना में डिप्टी सीटीआई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। - आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी, मुरादाबाद अनुभाग

यह भी पढ़ें: 
जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed