फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Arjun will perform Jalabhishek of Lord Ashutosh with 200 liters of Ganges water

Saharanpur News: 200 लीटर गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेगा अर्जुन

Wed, 12 Jul 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Arjun will perform Jalabhishek of Lord Ashutosh with 200 liters of Ganges water
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। भारी बारिश और सड़कों में बने गड्ढे भी अर्जुन धीमान के हौंसले नहीं डिगा पा रहे है। शिवरात्रि पर अर्जुन अपने गांव अंबोली के शिव मंदिर में 200 लीटर गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेगा।
विज्ञापन


अंबोली निवासी राजेश्वर धीमान का 20 वर्षीय अर्जुन धीमान 70 किलो वजन का है, जबकि उसके कंधों पर रखी कांवड़ 251 किलो की है। जिसमें 200 लीटर गंगाजल भरा हुआ है। भगवान भोलेनाथ के भक्त अर्जुन ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसने हरिद्वार से कांवड़ लाने का सिलसिला शुरू किया था। तीन साल पहले वह 41 लीटर गंगाजल से भरी कांवड़ से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया था, जबकि पिछले साल 121 लीटर गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस बार उसने 251 किलो (जिसमें 200 लीटर गंगाजल है) वाली कांवड़ उठाई है।
विज्ञापन

30 जून की रात में हरिद्वार से गंगाजल लेकर वह अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुआ। मंगलवार को अर्जुन कांवड़ लेकर मंगलौर रोड से होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हो गया है। अर्जुन ने बताया कि रुड़की तक उसने अकेले ही पैदल यात्रा की है। इसके बाद उसे पानीपत निवासी कपिल रावत व सोनी रावत सहयोगी के रूप में मिल गए। अर्जुन ने बताया कि कांवड़ के लिए वह पिछले छह माह से लगातार अभ्यास कर रहा था। उसके पिता राजेश्वर धीमान ने बताया कि पुत्र द्वारा किए जा रहे इस कार्य से वह बहुत गदगद हैं। वहीं, अंबोली निवासी मास्टर विनय कुमारस धर्मवीर सिंह, विराज, रजत कुमार, सीटू, जयकरण ने बताया कि अर्जुन के गांव के शिव मंदिर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed