Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   AQI drops to 234, but air quality remains poor

Saharanpur News: गिरकर 234 हुआ एक्यूआई, हवा की हालत फिर भी खराब

Sat, 14 Nov 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
AQI drops to 234, but air quality remains poor
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को एक्यूआई गिरकर 234 हो गया। हवा की सेहत अब भी खराब बनी हुई है। उधर, सुबह के समय बादल छाए रहने की वजह से तापमान में भी हल्का बदलाव हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक्यूआई अभी तक के उच्चतम स्तर 270 पर पहुंच गया था, लेकिन अगले ही दिन शुक्रवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई। उसके बावजूद यह 234 रहा। हालांकि वह भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि सर्दियों में हवा में नमी के कारण हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ना आम बात है। ऐसे में संवेदनशील मरीजों को सतर्क हो जाना चाहिए। सांस संबंधी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों, दिल के मरीजों, गर्भवतियों आदि को प्रदूषण अधिक होने के वक्त बाहर निकलने से बचना चाहिए। निकलने की मजबूरी हो तो मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने ऐसे हालात में एनसीआर में जाने से भी बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उधर, तापमान भी लगातार कम-ज्यादा हो रहा है। बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और वह 25 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में बदलाव की एक वजह हल्के बादल भी माने जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह पूरब की साइड में घने बादल रहे। इसकी वजह से सूरज भी निकलने के काफी देर बाद नजर आया। सुबह दस बजे तक बादल छट गए। इसके बाद कहीं-कहीं बादल टुकड़ों में नजर आए। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed