फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Appointment will have to be taken first, then there will be a banama

पहले लेना होगा अपाइंटमेंट, तब होगा बैनामा

Fri, 23 Apr 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Appointment will have to be taken first, then there will be a banama
सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब बैनामा कराने से पहले निबंधन कार्यालय से अपाइंटमेंट लेना होगा। ऐसा रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ को देखते हुए किया गया है। जनपद में सात उप निबंधक कार्यालय हैं। इनमें प्रत्येक को 30 बैनामा कराने की अनुमति दी है। सामान्य दिनों में जनपद के सभी कार्यालयों में प्रतिदिन 250 से 300 तक बैनामे होते रहे हैं।
विज्ञापन

बैनामे, वसीयत आदि कराने के लिए निबंधन कार्यालयों पर काफी भीड़ रहती है। इसके चलते कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन नहीं हो पाता है। निबंधन के माध्यम से प्रदेश सरकार को काफी राजस्व प्राप्त होता है। इसलिए कोरोना काल में बैनामे आदि के काम को बंद नहीं किया जा सकता है। वहीं, कार्यालयों में पहुंचने वालों की संख्या कम करने के लिए प्रदेश की महानिरीक्षक निबंधन डॉ. रोशन जैकब ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड के प्रकोप को देखते हुए 20 हजार से अधिक धनराशि का भुगतान यथासंभव ऑनलाइन किया जाए। उप निबंधक कार्यालय में एक दिन में अधिकतम 30 बैनामे के लिए अपाइंटमेंट दिया जाए। जनपद के सात उपनिबंधक कार्यालयों पर इसका पालन किया जाएगा। इनमें तीन उपनिबंधक कार्यालय तहसील सदर और एक-एक अन्य चारों तहसीलों में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक निबंधन संजय श्रीवास्तव ने बताया कि क्रेता और विक्रेता को बैनामा कराने के लिए पहले विभाग से ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेना होगा। प्रतिदिन अधिकतम 30 बैनामा कराने की ही अनुमति दी जाएगी। गत वित्तीय वर्ष में कोरोना संकट के बावजूद जनपद में निबंधन विभाग ने 268.78 करोड रुपये का राजस्व प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि सभी उप निबंधक कार्यालयों पर कोरोना गाइड लाइन का पूर्णतया पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed