फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Applause rang of players on good performance

खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन पर बजी तालियां

Sat, 17 Sep 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Applause rang of players on good performance
दौड़ लगाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रोटरी क्ल्ब सहारनपुर साउथ जोन-10 की ओर से रोटरी रुरल एथलीट मीट का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में उम्दा प्रदर्शन करते हुए दर्जनों मेडल पर कब्जा किया। 
विज्ञापन


अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर, विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय सिंह, क्लब के अध्यक्ष आदिश्वर जैन, सचिव प्रणव कुमार, सहायक गर्वनर विवेक मनोचा और सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की 50 मीटर दौड़ में गुरुदयाल, विशाल, राहिल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, 100 मीटर में गुरुदयाल, रोबिन, गगन, 200 मीटर में विजय, राहिल, गगन, 400 मीटर में आशीष, विशाल, प्रवीण, लॉग जंप में गुरुदयाल, आधार, अरुण, शार्ट पुट में हिमांशु, शिवम, दीपक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में 50 मीटर दौड़ में विश्मय, वंशिका, शिक्षा, 100 मीटर में स्वाति, विस्मय, रिया, 200 मीटर में प्राची, मेघा, रिया, 400 मीटर में शारा, दिया,  काजल, लॉग जंप में प्राची, शिक्षा, रिया  ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शार्ट पुट में महिमा और काजल ने बाजी मारी। 14 से 17 वर्ष पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विशाल, विपिन, सक्षम, 200 मीटर में विशाल, सचिन, विश्वजीत, 400 मीटर में सचिन, दीपक, अंकुर, लॉग जंप में सचिन, सीमांत, लवी, शार्ट पुट में अभिषेक, अखिल, विपिन  ने बाजी मारी। 

14 से 17 वर्ष तक महिला वर्ग की  100 मीटर दौड़ में हर्षिता, जुनुस्का,  तानिया, 200 मीटर में हर्षिता, जेनुस्का, अंजली, 400 मीटर में अंजली, भावना, सीमा, लॉग जंप में कृतिका, दिव्या, रंजना, शार्ट पुट में तानिया, सीमा, दिव्या ने बाजी मारी। 

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमन अनेजा, एसपी सिटी संजय सिंह, सीओ द्वितीय अब्दुल कादिर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष आदिश्वर जैन, सचिव प्रणव कुमार और मीट चेयरमैन अपर्ण कुमार ने सभी का  आभार जताया।


इस अवसर पर ज्ञानकलश स्कूल के उपाध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार गुप्ता, उप क्रीड़ा अधिकारी  काशी नरेश यादव, लाल धमेंद्र प्रताप, डॉ. एके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed