{"_id":"6054e92e8ebc3e592e0ea7a8","slug":"appeal-from-behat-to-fill-the-gap-of-not-being-bjp-mla-saharanpur-news-mrt5307223137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहट से भाजपा का विधायक न होने की कमी को पूरा करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहट से भाजपा का विधायक न होने की कमी को पूरा करने की अपील
विज्ञापन
सुंदरपुर में सरकार की उपलब्धियां गिनवाते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट से भाजपा का विधायक न होने की कमी को पूरा करने की अपील
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सुंदरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज खत्म कर विकास की गंगा बहाने का काम किया है। उन्होंने बेहट विधान सभा से भाजपा का विधायक न होने की कमी को पूरा करने की अपील भी की।
शुक्रवार को अविनाश मित्तल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम किया है। उन्होंने बेहट से कांग्रेस विधायक द्वारा क्षेत्र के साथ भेदभाव करने के आरोपों के जवाब में कहा कि देहात क्षेत्र में 92 करोड़ रुपये से अधिक खर्च सड़कों पर किया गया है। छुटमलपुर को नगर पंचायत दर्जा दिलाने व शाकंभरी देवी तीर्थस्थल के लिये 40 करोड़ सहित फतेहपुर में कोविड 19 अस्पताल तक बनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि चार वर्षों में योगी सरकार ने अपराध का खात्मा कर महिलाओं को बेहतर सुरक्षा व सम्मान दिलाने का काम किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, एसडीएम बेहट दीप्ति देव, अंकित वर्मा, यशपाल प्रजापति, सचिन कांबोज, अनुज कुमार, बाबूराम राठौर, दुबे सिंह कांबोज, प्रवेश कांबोज, विरेन्द्र मित्तल, राजकुमार बत्तरा, हनी कांबोज, नरेश सैनी, दर्शन लाल, दलेल सिंह, अमी सिंह सोम आदि रहे।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपाई और ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन