{"_id":"6213d728c0026347562ef256","slug":"antyodaya-ration-card-holders-will-get-three-months-of-sugar-saharanpur-news-mrt577747257","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय राशन कार्ड धारकों मिलेगी तीन माह की चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय राशन कार्ड धारकों मिलेगी तीन माह की चीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनपद में मंगलवार यानि आज से खाद्यान्न वितरण शुरू होगा। यह वितरण 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को तीन महीने की तीन किलो चीनी भी नि:शुल्क दी जाएगी।
मंगलवार से फरवरी महीने में राशन वितरण का दूसरा चक्र शुरू होगा। इसमें अंत्योदय राशनकार्ड धारकों इस बार चीनी भी नि:शुल्क मिलेगी। जनपद में 584410 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से 529792 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी योजना और 54618 अंत्योदय कार्ड शामिल हैं। जनपद में 20 फरवरी तक खाद्यान्न वितरण का प्रथम चरण पूरा चुका है। अब 22 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण होगा। इसमें जहां पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चावल नि:शुल्क मिलेगा, वहीं अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की तीन किलो चीनी भी नि:शुल्क दी जाएगी। जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 1239 दुकानें हैं। इसमें से 246 नगरीय क्षेत्र और 993 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण का नि:शुल्क वितरण मंगलवार से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को तीन किलो चीनी भी दी जाएगी।