फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anti-social elements vandalised the statue of Sant Ravidas, uproar

Saharanpur News: असामाजिक तत्वों ने खंडित की संत रविदास की प्रतिमा, हंगामा

Mon, 26 Aug 2024 01:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 26 Aug 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements vandalised the statue of Sant Ravidas, uproar
मियानगी में संत की प्रतिमा खंडित करने के बाद नई प्रतिमा के इंतजार में बैठे भीम आर्मी कार्यकर्ता
सहारनपुर, बड़गांव। मियानगी गांव में शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा खंडित कर दी। सुबह ग्रामीण पूजा करने गए तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद और भीम आर्मी नेता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आनन-फानन में हरिद्वार से नई प्रतिमा मंगवा कर उसे स्थापित कराया।
विज्ञापन


मियानगी में गांव के बाहर बाईपास चौराहे पर स्थित संत शिरोमणि रविदास का मंदिर है। शनिवार रात अराजक तत्वों ने पहले मंदिर में लगे गेट को तोड़ा फिर अंदर घुसकर संत रविदास की प्रतिमा को खंडित कर दिया। सुबह गांव निवासी ग्रामीण द्वारपाल पूजा करने गया तो वहां प्रतिमा खंडित देखी और लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव कमल सिंह वालिया, अशोक मनानी, संजय बड़गांव, छोटू रावण, धर्मेन्द्र अंबेडकर, विशाल नन्हेड़ा गुर्जर आदि ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया व बड़गांव थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच बमुश्किल भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल नई प्रतिमा लेने के लिए लोग हरिद्वार भेजे। दोपहर बाद प्रतिमा की स्थापना कराई गई। इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ता और ग्रामीण टेंट लगा कर मौके पर ही डटे रहे। बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद तथा भीम आर्मी के कमल सिंह वालिया ने पुलिस से दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही अराजक तत्वों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

मियानगी में संत की प्रतिमा खंडित करने के बाद नई प्रतिमा के इंतजार में बैठे भीम आर्मी कार्यकर्ता

मियानगी में संत की प्रतिमा खंडित करने के बाद नई प्रतिमा के इंतजार में बैठे भीम आर्मी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed