{"_id":"68b0adb7cea9f7df31037d60","slug":"anti-rabies-serum-will-be-used-in-the-district-hospitals-of-the-division-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-157397-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंडल के जिला अस्पतालों में लगेगा एंटी रेबीज सीरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंडल के जिला अस्पतालों में लगेगा एंटी रेबीज सीरम
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को कार्यशाला कर चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कुत्ता, बिल्ली या बंदर के काटने पर गंभीर मरीजों को एंटी रेबीज सीरम लगाया जाएगा। यह सुविधा मंडल के जिला अस्पतालों में शुरू हो गई है।
कार्यशाला में एडी हेल्थ डॉ. कुमुद ने मंडल के सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि कैटेगरी-3 के मामलों में शत-प्रतिशत एंटी रेबीज सीरम का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि इस इंजेक्शन का प्रयोग जिला अस्पतालों में ही किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने चिकित्सकों और फार्मासिस्टों को एंटी रेबीज सीरम इंजेक्शन के सही उपयोग और प्रोटोकॉल की जानकारी दी। मुख्यालय से आए संयुक्त निदेशक डॉ. पंकज सक्सेना, स्टेट एंटोमोलॉजिस्ट डॉ. विपिन कुमार और सर्विलांस कंसल्टेंट डॉ. विपिन वर्मा ने प्रशिक्षण दिया। डॉ. पंकज सक्सेना ने बताया कि अब गंभीर घाव वाले मरीजों को रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन युक्त इंजेक्शन जिला अस्पताल में ही मिल जाएगा। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, एसीएमओ डॉ. कपिल देव आदि रहे।