{"_id":"66f719f282f464c955005204","slug":"anti-encroachment-drive-was-launched-again-and-goods-were-confiscated-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-132521-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान जब्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान जब्त किया
Sat, 28 Sep 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जैसे ही नगर निगम की टीम दालमंडी पुल, जामा मस्जिद के सामने, शहीद गंज, सब्जी मंडी पहुंची तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।
सड़कों पर सामान रखने वाले दुकानदारों ने सामान तुरंत समेटकर दुकानों के भीतर कर लिया। इसके बावजूद निगम ने कई अतिक्रमणकारियों का सड़कों पर रखा सामान जब्त किया। निगम की टीम ने पांच दिन पहले भी इस क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया था, लेकिन फिर से अतिक्रमण हो गया था। इसके बाद निगम की टीम कोर्ट रोड पर पहुंची। यहां फुटपाथ पर रखकर बेच रहे चीनी मिट्टी के बर्तन और अन्य सजावटी सामान को जब्त किया गया। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि अभियान अब लगातार चलेगा। अतिक्रमणकारियों को चाहिए कि वह सड़कों और फुटपाथ पर सामान न रखें।