फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anti-Coronary Vaccine Expired in District

जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म

Fri, 09 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Anti-Coronary Vaccine Expired in District
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड पूरी तरह खत्म हो गई। कोवैक्सीन बची है, जो दूसरी डोज के लिए बचाकर रखी गई है, और वैक्सीन कब आएगी और कब टीकाकरण पुन: शुरू होगा? यह बताने में अधिकारी असमर्थ हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार नौ अप्रैल तक जिले में एक लाख 37 हजार 498 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है। सरकार 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन का टीका लगाने पर जोर दे रही है। मगर हकीकत यह है कि मंडल मुख्यालय होने के बावजूद जनपद में वैक्सीन खत्म हो चुकी है। बीते तीन दिन से लोग टीकाकरण केंद्रों से लोगों को बिना टीका लगाए लौटाया जा रहा था। शुक्रवार को कोविशील्ड पूरी तरह खत्म हो हो गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में कोवैक्सीन बची है, जो दूसरी डोज के लिए बचाकर रखी गई है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन मंगाने के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है, मगर कोई सार्थक जवाब नहीं मिला है। जैसे ही वैक्सीन आएगी टीकाकरण पुन: शुरू कराया जाएगा। उन्होंने टीका लगवाने के इच्छुक लोगों से थोड़ा धैर्य बनाकर रखने की अपील की है।
विज्ञापन

निजी चिकित्सालयों में भी कमी
जनपद के 15 निजी अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए 250 रुपये निर्धारित हैं। मगर ज्यादातर निजी अस्पतालों में भी वैक्सीन खत्म हो चुकी है। जिनके पास बची है वह दूसरी डोज के लिए बचाकर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed