फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anthropology students had to wait

मानव विज्ञान के परीक्षार्थियों का करना पड़ा इंतजार

Tue, 03 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anthropology students had to wait
एसएएम इंटर कॉलेज पर इंटर मीडियट बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचे छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को केंद्रों पर मानव विज्ञान विषय के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ। परीक्षा के लिए जिले भर में मात्र दो छात्र पंजीकृत थे और दोनों ही गैरहाजिर रहे। अन्य विषयों की परीक्षाएं सुचारु रूप से हुईं।
विज्ञापन

सुबह की पाली में दसवीं की मानव विज्ञान विषय की परीक्षा थी। पंजीकृत दोनों छात्र अनुपस्थित रहे। 12वीं की फल तथा खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र, परिधान रचना, रंगीन फोटोग्राफी, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग एवं टंकण विषयों की परीक्षा हुई। पंजीकृत 475 छात्रों के सापेक्ष 458 ने परीक्षा दी, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा 12 केंद्रों पर हुई। दूसरी पाली में 12वीं की अर्थ शास्त्र की परीक्षा हुई। पंजीकृत 7121 छात्रों के सापेक्ष 6766 ने परीक्षा दी, जबकि 355 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा 87 केंद्रों पर हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने की बात कही।
विज्ञापन

बीएससी का प्रैक्टिकल छह और सात को
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का फिजिक्स विषय का प्रैक्टिकल छह और सात मार्च को होगा। विभागाध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि छह मार्च को बैच ए, बी और सी के प्रैक्टिकल अलग-अलग समय पर होंगे। सात मार्च को बैच ए का प्रैक्टिकल होगा। प्रैक्टिकल संबंधी जानकारी विभाग में नोटिस बोर्ड पर चस्पा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed