{"_id":"6a15eeaf8ec919ea4f02504c","slug":"antf-apprehends-drug-trafficker-with-heroin-worth-130-crore-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-176253-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एएनटीएफ ने 1.30 करोड़ की हेरोइन के साथ नशा तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एएनटीएफ ने 1.30 करोड़ की हेरोइन के साथ नशा तस्कर दबोचा
Wed, 27 May 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 27 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एएनटीएफ की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मेरठ-शामली हाईवे पर भूनी टोल के पास से तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1.30 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस नशा तस्कर के नेटवर्क खंगालने में जुट गई है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को शामली क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को टीम ने मेरठ और शामली के बीच तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सूचना मिली कि तस्कर बरेली की हेरोइन की तस्करी शामली में बेचने जा रहा है। इसी के चलते एएनटीएफ की टीम ने मंगलवार को मेरठ-शामली हाईवे पर भूनी टोल से करीब 200 मीटर शामली की तरफ थाना सरूरपुर क्षेत्र से तस्कर शौकीन अली निवासी गांव पांवटी कलां थाना कैराना जिला शामली को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 640 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये है। इसके अलावा से एक बाइक, मोबाइल फोन और एक हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। आरोपी तस्कर के खिलाफ बरामदगी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
-- -- --
-- सप्लाई के बदले मिलते थे 10 हजार रुपये
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हेरोइन बरेली के एक व्यक्ति से लाई थी और शामली निवासी दो लोगों को सप्लाई करने जा रहा था। सप्लाई के बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे। इसी रकम से वह अपने शौक पूरे करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। अब पुलिस फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सहयोगियों की तलाश में जुटी है।