{"_id":"5ee90e478ebc3e42f75bc717","slug":"another-fake-teacher-revealed-after-bhavna-saharanpur-news-mrt486761326","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: भावना के बाद सामने आई एक और फर्जी शिक्षिका, लाॅकडाउन से पहले ही स्कूल से हुई गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: भावना के बाद सामने आई एक और फर्जी शिक्षिका, लाॅकडाउन से पहले ही स्कूल से हुई गायब
Wed, 17 Jun 2020 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भावना के बाद जिले में अब वेदकुमारी नाम की फर्जी शिक्षिका सामने आई है। यह शिक्षिका जनपद के तोताटांडा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 2018 से तैनात है।
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तोताटांडा में वेदकुमारी नाम की शिक्षिका मिली है, जिसने अपने पिता का नाम सुभाषचंद सिंह दिया हुआ है, जबकि अनामिका बनी भावना ने सुभाषचंद शुक्ला दिया हुआ था।
विज्ञापन
वेदकुमारी ने अपना पता गांव हसनपुर जिला मैनपुरी दिया है। यही पता भावना ने लिखा था। वेद कुमारी विद्यालय से लॉकडाउन के पहले से गायब है। बीएसए के निर्देश पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आदित्य नारायण शर्मा ने थाना जनकपुरी में तहरीर दी है।
विज्ञापन